जैकी जप रहे हैं रोजा का नाम

लेकिन बालीवुड में सैक्सी हसीना से हर कोई अपना दामन नहीं बचा पाता और बालीवुड में ह्सीनो को काम दिलाने के बहाने कई हस्तियां अपना उल्लू साधती हैं।
सुनील शेट्टी ने भी रोजा को बालीवुड में जमाने के लिए एक फिल्म में हीरोइन बनवाया तो जैकी श्राफ यानि कि जग्गू दादा को भी रोजा पर रहम आ गया। रोजा में जो प्रतिभा सैफ भी नहीं ढूंढ पाये वह जैकी को रोजा में नजर आई।
वे रोजा को अपनी एक फिल्म में काम दिलाने का वादा किये हैं। बस फिर क्या है रोजा जहां जग्गू दादा की इस मेहरबानी पर खुशी से फूली नहीं समा रही है, वहीं जग्गू दादा भी आजकल रोजा का नाम जप रहे हैं कि रोजा बहुत अच्छी एक्ट्रेस है, मेहनती है, वह बहुत अच्छी लडकी है। वह बहुत सैक्सी है, सुंदर है..आदि आदि। जैकी के मुंह से रोजा की इतनी तारीफ सुनकर तो लगता है मामला फिल्म से आगे दिल तक तो नहीं जुड गया है।


Click it and Unblock the Notifications