..................... Irfan said NO to Meera Nair | इरफान ने मीरा नायर को 'ना' कहा - Hindi Filmibeat

इरफान ने मीरा नायर को 'ना' कहा

By Staff

Irfan Khan
पर्दे पर हमेशा ही कुछ अलग हटकर किरदार निभाने वाले अभिनेता इरफान खान भले ही निर्देशक मीरा नायर के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन उन्होंने उनकी प्रस्तावित फिल्म में काम करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

इरफान ने कहा, "हालांकि, मैंने पहले नायर को फिल्म के लिए हां कह दिया था, लेकिन जब मैंने फिल्म की कहानी पढ़ी, तो मैंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। दरअसल, फिल्म की कहानी वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं पर थी।"

नायर की इस प्रस्तावित फिल्म में कोंकणा सेन भी मुख्य भूमिका में रहेंगी। अभी तक यह निर्णय नहीं लिया गया है कि इरफान के स्थान पर किस अभिनेता को लिया जाएगा, वैसे रणबीर शौरी के नाम पर चर्चा हो रही है।

गौरतलब है कि नायर की दूसरी फिल्म 'कोशेर वेजेटेरियन' में इरफान अभिनय कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने नायर की फिल्म 'द नेमसेक' में अभिनय किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X