..................... Yash Raj Films sign up King of Kisses Emraan | सीरियल किसर अब यशराज फ़िल्म में - Hindi Filmibeat

सीरियल किसर अब यशराज फ़िल्म में

By Staff

Imran Hashmi
सीरियल किसर का नाम आते ही सभी के ज़हन में एक ही नाम आता है और वो है इमरान हाश्मी का। सही भी है उन्होंने तो फिल्मों में किस करने के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले हैं।

इसी किसिंग पर हाल ही में एक विवाद उठता दिख रहा था लेकिन इमरान ने अपनी चतुराई से उसे भी टाल दिया। क्रिकेटर सिद्धू ने ये बयान दिया था कि फिल्मों में इमरान के किसिंग सीन कम किए जाए। इसका हमारी जनता पर बुरा असर पड़ता है।

लेकिन इसके जवाब में इमरान ने कहा कि उनके फिल्मों में आने के पहले भी किसिंग सीन फिल्माए जाते थे और तब तो कोई बवाल नहीं होता था। जो भी निर्माता निर्देशक बोलते हैं वही इमरान करते हैं। ऐसा कहकर इमरान साफ बच गए।

बहरहाल फिलहाल मुद्दे कि बात ये है कि इमरान को यशराज ने अपनी अगली फ़िल्म के लिए साईन किया है। वैसे भी यशराज की हालत इन दिनों खस्ता है। शायद इमरान ही यशराज की डूबती नैय्या को पार लगा सकें। इमरान के अलावा यशराज ने राखी सावंत को भी अपनी अगली फ़िल्म के लिए अनुबंधित किया है।

अब कौन किसे सम्हाल पता है इसका पता तो वक्त आने पर ही चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X