..................... Girlfriend's mother likes Imran Khan | प्रेमिका की मां इमरान पर मेहरबान - Hindi Filmibeat

प्रेमिका की मां इमरान पर मेहरबान

By Staff

Imran Khan
इमरान खान की फिल्म जाने तू या जाने न अभी प्रदर्शित भी नही हुई है और स्टूडियो 18 की मालकिन वंदना मलिक उसकी फिल्म के विश्वस्तरीय अधिकार भी खरीद रही है। भले ही वे आमिर खान के भतीजे ही क्यों न हो, फिर भी बालीवुड में नये नये आये अभिनेता पर इतनी मेहरबानी भला कोई क्यों करेगा?

दरअसल स्टूडियो 18 की मालकिन वंदना मलिक की सुपुत्री अवंतिका मलिक के साथ इमरान खान का गरमागरम रोमांस चल रहा है। दोनो के बीच कुछ समय से संबंध बने हैं। बेटी की पसंद मां की भी पसंद है। इसलिए वंदना ने इमरान की कुछ फिल्मों के अधिकार बडी़ कीमत में खरीदे हैं।

इमरान खान ने श्री अष्टविनायक सिने विजन की तीन फिल्में अनुबंधित की हैं। दो फिल्म किडनेप और लक बाय काल पूरी होने के करीब है। वंदना तो चाहती हैं कि इमरान की पहली फिल्म जाने तू या जाने न को भी वे स्टूडियो 18 के जरिये ही प्रदर्शित करें, लेकिन पीवीआर और सह निर्माता के कारण यह संभव नही है।

प्रेमिका की मां इमरान पर जब इतनी मेहरबान है तो इमरान की तो निकल पडी है। लगता है वे भी आमिर खान की तरह शीघ्र विवाह बंधन में बंध जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X