मैं मुम्बई से बाहर नहीं जाऊंगा: ऋतिक

जहाँ सारा बोलीवुड आईफा अवार्ड्स में हिस्सा लेने के निकल चुका है वहीं ऋतिक मुम्बई में हैं और इसका सबसे बड़ा कारण उनकी पत्नी सुजान की डिलिवरी होना है। ख़बर है कि अब किसी भी वक्त ह्रेहान का भाई या बहन आ सकता है।
ऋतिक इन दिनों मुम्बई में ही जोया अख्तर की निर्देशित फ़िल्म 'लक बाय चांस' में एक आइटम नम्बर की शूटिंग कर रहे हैं। इसकी शूटिंग पूरे हफ्ते रात को चलेगी। इसके साथ साथ वो अपनी पत्नी का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications