ऋतिक ने यशराज बैनर के लिए कहा 'ना'
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन ने आदित्य चोपडा को एक फ़िल्म के निए मना कर दिया है. ऋतिक ने तो तारीखें न होने का बहाना बना दिया है लेकिन असल बात कुछ और ही बताई जा रही है.
ऋतिक ने तय किया है कि वो अपने ख़ुद के ही प्रोडक्शन होउस के लिए फिल्में करेंगे. यहाँ तक कि ऋतिक की आने वाली फ़िल्म का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं. इसमें ऋतिक हीरो होने के साथ साथ प्रोड्यूसर भी हैं.
इस फ़िल्म को यूटीवी, बासु और फ़िल्म क्राफ्ट मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं. ऋतिक के मना करने के बाद आदित्य चोपडा अपने पूरा ध्यान फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' पर लगा रहे हैं. इसमें शाहरुख़ के साथ एक नई लड़की को लिया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications