हेमा मालिनी को चाहिये हीरो

हेमा मालिनी से यह पूछने पर कि क्या वह इस समय भी हीरोइन बनना पसंद करेंगी। इस पर हेमा जवाब देती है कि क्यों नहीं, लेकिन उसका हीरो ऐसा होना चाहिये जो कि उसकी उम्र से मेल खाता हुआ हो। हेमा ने यह बात हंसते हुए कही। लेकिन बात में दम है। निर्माताओं का क्या भरोसा आजकल फिल्में ही ऐसी बनाई जा रही हैं कि हीरो और हीरोइन की उम्र ही नहीं देखी जा रही है। अब रणवीर कपूर को ही ले लीजिये, इंडस्ट्री में आये हुए कितना समय हुआ है लेकिन उसे यशराज वालों ने बचना ए हसीनो में बिपाशा जैसी बडी़ हीरोइन का ही हीरो बना डाला है।
क्या मालूम, हेमा के साथ भी यह सठियाये हुए निर्माता निर्देशक किसी बाली उम्र के हीरो को उसका हीरो बना दे। लेकिन यह तो अच्छा है कि हेमा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया कि वह अपनी ही आयु के हीरो के साथ अभिनय करेगी। कुछ फिल्मों में उसने अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है लेकिन अपने पति धर्मेंद्र के साथ वह कोई फिल्म क्यों नहीं कर रही है, इस बात पर हैरानी होती है।
इस पर हेमा का कहना है कि कई लोग चाहते हैं कि वह धर्मेंद्र के साथ ही नहीं बल्कि ईशा के साथ भी काम करे, लेकिन वह सोचती है कि धर्मेंद्र और ईशा के साथ फिल्म करने को लेकर दर्शक स्वीकार नहीं कर पायेंगे। खैर, हेमा की बातें वाकई मजेदार होती हैं। वह आज भी ड्रीम गर्ल है इस पर हमें कोई शक नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications