..................... Leg-aid for Harman | टूट गई हरमन की टांग - Hindi Filmibeat

टूट गई हरमन की टांग

By Staff

Harman Baweja
हरमन बवेजा ने हाल ही में आईफा समारोह में शानदार डांस का जलवा बिखेरा है लेकिन उन्हें इसके लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी इस बात को कम ही लोग जानते हैं।

हरमन जब स्टेज के पीछे प्रेक्टिस कर रहे थे तभी अचानक गिर पड़े और उनका पैर बुरी तरह से मुड़ गया। हरमन को लगा की उनकी टांग टूट गई लेकिन असल में उन्हें मोच आ गई थी।

हरमन ने तुरंत एक दर्द की दवा ली जो वो मुम्बई से अपने साथ लेकर आए थे। हालांकि उनके पैर में तुरंत एक स्प्रे किया गया जिससे उन्हें दर्द का एहसास होना कुछ वक्त के लिए बंद हो गया।

देखने वाले तो यही सोच रहे थे की हरमन अब परफोर्म नहीं कर पाएंगे। लेकिन हरमन ने भी ठान ली की वो अपना जलवा ज़रुर बिखेरेंगे। और हुआ भी यही। उन्होंने जो डांस किया उसके बाद तो अपने प्रशंसकों की गिनती में वृद्धि ही कर दी।

फिलहाल हरमन को एक महीने के बेड रेस्ट के लिए कहा गया है और वो आराम फरमा रहे हैं। एक दिल्चस्ब बात जो हरमन ने बताई की वो हमेशा ये सपना देखा करते थे की उन्हें स्टेज पर परफोर्म करना है और उसी वक्त उन्हें चोट लग गई है।

भाई हरमन आप ऐसे सपने ना देखा करें वरना आयोजकों की वाट लग जाया करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X