..................... Harman doesn't want Bips | बिपाशा नहीं चाहिए हरमन को... - Hindi Filmibeat

बिपाशा नहीं चाहिए हरमन को...

By Staff

Harman Baweja
पूरा बालीवुड बिपाशा बासू के हुश्न और अदाओं का दीवाना है। लेकिन इंडस्ट्री में नये नये आये हरमन बावेजा है कि बिपाशा के साथ हीरो के रुप में फिल्म में काम ही नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने निर्माता कुमार तौरानी की एक अनाम फिल्म में बिपाशा के साथ काम करने से मना कर दिया और नई हीरोइन की मांग की लेकिन तौरानी ने बिपाशा को हटाने की बजाय हरमन को ही हटा दिया और उसकी जगह विवेक ओबेराय को बिपाशा के हीरो के रुप में ले लिया।

हरमन की अभी तक कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है लेकिन उसके नखरे स्टारों वाले हो गये हैं। हरमन की फिल्म लव स्टोरी 2050 को उसके पिता हैरी बावेजा निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा अजीत पाल की विक्टरी और अनीस बज्मी की एक अनाम फिल्म में हरमन काम कर रहे हैं।

बताया जाता है कि हरमन अभी से निर्माताऑ से तगडी रकम वसूलने के अलावा कई तरह की अनावश्यक मांग भी कर रहे हैं। तौरानी ने हरमन को फिल्म की अच्छी अनुबंध राशि दी थी लेकिन हीरोइन के मामले में हरमन के नखरे को देखते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X