गुरुदक्षिणा में मिला दिल
हमारे देश में गुरु-शिष्य परंरपरा सबसे पूरानी और पूज्यनीय परंपरा रही है। गुरु से शिक्षा ग्रहण करने के बाद शिष्यों द्वारा दी जानेवाली गुरुदक्षिणा तो उससे भी महान मानी जाती है। अगर आपको याद हो तो द्रोणाचार्य के शिष्य ने गुरुदक्षिणा स्वरूप अपने गुरु को अपना अंगूठा दे दिया था मगर यह गुज़रे ज़माने की बात हुई।
आज गुरुदक्षिणा में अंगूठे की बजाय दिल देने का चलन शुरू हो गया है और इसकी शुरूआत की है 'लव स्टोरी 2050" से बॉलीवुड में प्रवेश कर रहे हरमन बावेजा ने। ढेर सारी फिल्मों के माध्यम से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपडा से फिल्म लवस्टोरी 2050" के सेट पर हरमन को काफी गुरु ज्ञान मिला।
इस बात को स्वयं हरमन भी स्वीकार करते हैं मगर क्या हरमन प्रियंका को गुरु मान रहे थे ? इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, “यह तो तब पता चलेगा जब वो गुरुदक्षिणा देंगे।“ मज़े की बात यह है कि गुरुदक्षिणा का नाम सुनते ही हरमन ने मुस्कुराते हुए अपना अंगूठा आगे बढा दिया। इस पर प्रियंका ने कहा, “अब इनका अंगूठा तो मैं इनसे मांग नहीं सकती"।
बिल्कुल सही कहा प्रियंका आपने जिस इंसान ने आपको अपना दिल दे दिया हो उसका अंगूठा लेकर आप करेंगी भी तो क्या।


Click it and Unblock the Notifications