प्रियंका के लिए डॉक्टर बुलाया हरमन ने

वाकई प्यार की इंतहा ही है यह, अब क्या सबूत चाहिए कि हरमन कितना प्यार करता है प्रियंका को। बताया जाता है कि प्रियंका लगातार शूटिंग के कारण सो नहीं पाई थी और जब वह करण जौहर की फिल्म दोस्ताना की शूटिंग करने के लिये फिल्मसिटी गई तो वहां उसे तेज बुखार चढ गया।
जैसे ही हरमन को पता चला कि प्रियंका बुखार से तप रही है उसने सेट पर ही अपने पारिवारिक डाक्टर को बुला लिया। डाक्टर की दवा खाकर प्रियंका भली चंगी हो गई।
लेकिन हरमन को इतने पर ही संतोष नहीं हुआ। अगले दिन शूटिंग में उन्हॉंने फिर डाक्टर को बुला लिया और प्रियंका का इलाज करवाया। इसके बाद प्रियंका पूरी तरह भली चंगी हो गई। बॉलीवुड के सभी आशिकों को हरमन से सबक लेना चाहिये।


Click it and Unblock the Notifications