प्रियंका ने हरमन के खाने पर लगाई रोक
भाई गर्लफ्रेंड हो तो प्रियंका जैसी. प्रियंका चोपडा उर्फ़ हमारी पिग्गी चोप्स को अपने बॉयफ्रेंड के थोड़ा सा वज़न बढ़ जाने पर ही चिंता हो गई है.
हाल ही में हरमन बवेजा और प्रियंका जब शूटिंग कर रहे थे तो अचानक ही प्रियंका को ये एहसास हुआ कि हरमन का वज़न कुछ बढ़ गया है. बस फ़िर क्या था हरमन के खाने-पीने पर पाबन्दी ही हो गई.
जहाँ सारी यूनिट के लोग जैसलमेर के रेशमी कबाब और बटर चिकन का मज़ा ले रहे थे वही हर्मन को केवल सलाद और उबले हुए खाने पर रहना पड़ रहा था. बेचारे कुछ कहते भी तो किस से? आख़िर प्रियंका ने जो मना किया था.
लेकिन हरमन का त्याग रंग लाया और नए साल के जश्न में पिग्गी ने उन्हें सब कुछ खाने की छूट दे दी.
हरमन तो सिडनी में खाने पर टूट ही पड़े... और प्रियंका का चेहरा खुशी से चमक रहा था.


Click it and Unblock the Notifications