ऋतिक के साथ तुलना से हरमन परेशान

बालीवुड में हरमन के बारे में तरह तरह की चर्चा हो रही है। लोगो का मानना है कि हरमन ने अपनी फिल्म में ऋतिक की तरह अभिनय और डांस किया है। हरमन का चेहरा और हाव भाव भी ऋतिक से मिलते जुलते लग रहे हैं।
हरमन के फिल्मकार पिता हैरी बावेजा ने हरमन का फिल्मी कैरियर बनाने के लिए फिल्म में काफी खर्चा किया है। उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह ऋतिक रोशन ने कहो न प्यार से रातो रात स्टारडम हासिल किया था, उसी तरह हरमन भी बालीवुड में छा जायेगा।
हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है कि किसी स्टार की तुलना अन्य स्टार से की जा रही है। इससे पहले शाहरुख खान की तुलना भी दिलीप कुमार से की जाती थी कि शाहरुख का चेहरा दिलीप कुमार से मिलता है।
माधुरी दीक्षित को भी मधुबाला की तरह बताया जाता था। लेकिन शाहरुख और माधुरी दोनो ने अपनी स्वयं की पहचान बनाई और बालीवुड की टाप पोजिशन पर पहुंचे। हरमन भी शाहरुख और माधुरी दीक्षित से प्रेरणा लेकर अपने को बालीवुड में सबित कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications