जब ग्रेसी सिंह ने मारा जोरदार थप्पड़
ग्रेसी सिंह इन दिनों फ़िल्म देश द्रोही की शूटिंग में व्यस्त हैं. वैसे तो शूटिंग में हर तरह के लोग होते हैं लेकिन ग्रेसी को उन लोगों से सख्त नफरत है जो सिगरेट पीते हैं.
ऐसा ही एक हादसा देश द्रोही फ़िल्म के असिस्टेंट डिरेक्टर के साथ हुआ. ग्रेसी ने उसे बहुत बार आगाह किया था कि उसके आस-पास सिगरेट न पीये. लेकिन उसने ग्रेसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया.
इसका नतीजा ये हुआ कि ग्रेसी उठी और उसने असिस्टेंट डिरेक्टर राजेश शर्मा को ज़ोरदार थप्पड़ मार दिया. सारी यूनिट के लोग भौचक्के रह गए.
बात को बढ़ती देखकर प्रोड्यूसर कमाल खान ने तुरंत शूटिंग रुकवा दी. इस बात की पुष्टि ख़ुद कमाल खान ने की है जबकि ग्रेसी और राजेश इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications