जब गोविंदा ने मारा जोरदार थप्पड़
वैसे तो गोविंदा हजारों बार फ़िल्म में लोगों की पिटाई कर चुके हैं लेकिन असल ज़िंदगी में ऐसे बहुत ही कम मौके आए होंगे. हाल ही में फ़िल्म 'मनी है तो हनी है' की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने एक आदमी को जोरदार थप्पड़ मारा और वो भी कैमरे के सामने.
जब प्रेस कांफेरेंस की शूटिंग हो रही थी तभी गोविंदा ने अचानक पब्लिक के बीच में जाकर एक शख्स को चांटा मारा. पूछने पर गोविंदा ने बताया कि ये अब तक सेट पर कई लोगों के साथ ग़लत हरकतें कर चुका है.
पहले तो मुझे लगा कि ये कोई पत्रकार है लेकिन बाद में पता चला ये केवल अपना टाइम पास कर रहा है और सभी को परेशान कर रहा है.
फ़िल्म 'मनी है तो हनी है' भले ही लोगों को याद रहे या नहीं रहे लेकिन गोविंदा का थप्पड़ लोगों को ज़रुर याद रहेगा.


Click it and Unblock the Notifications