हंसिका के रूम में थे आफताब
एक दिन हंसिका मोटवानी शूटिंग कर रही थी कि अचानक ही उनसे किसी ने सवाल किया कि आफताब शिवदासानी उनके रूम में क्या कर रहे थे.
इतने में और लोग भी यही पूछने लगे कि आख़िर आफताब इतनी देर से हंसिका के रूम में क्या कर रहे थे. हंसिका सभी को समझा समझा कर परेशान हो गई कि आफताब उनके रूम में नहीं थे.
बात इतनी बढ़ गई कि हंसिका रोने लगी और कहने लगी कि उनके और आफताब के बीच कुछ नहीं है और उनका कोई चक्कर नहीं चल रहा है. लेकिन कोई इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था.
आखिरकार गोविंदा आए और हंसिका से बोले की उनके साथ मजाक किया जा रहा है और उन्हें रोने की कोई ज़रूरत नहीं हैं. तब जाकर हंसिका की जान में जान आई और उनका रोना बंद हुआ.


Click it and Unblock the Notifications