आलसी गोविंदा को चुस्त बनाया

लेकिन उनके प्रिय डायरेक्टर डेविड धवन ने भी गोविंदा को कह दिया कि वे उसे अगली फिल्म में तभी लेंगे जब वे अपना वजन कम कर लेंगे और फिट होकर छरहरे हो जायेंगे.
आलसपन की वर्षों पुरानी आदत जल्दी तो छूटती नहीं है लेकिन सुनील शेट्टी और मिमोह चक्रवती ने गोविंदा का वजन कम करने और उन्हें फिट करने की ठान ली. वे तीनों फिल्म लूट में एक साथ अभिनय कर रहे हैं.
शूटिंग खत्म होने के बाद सुनील और मिमोह दोनो गोविंदा को सेहत बनाने का पाठ पढाना शुरु कर देते हैं. इसका असर यह हुआ कि जो गोविंदा पहले शूटिंग करने के लिए सेट पर कभी जल्दी नहीं पहुचता था वही गोविंदा सुबह 7 बजे से शूटिंग करना शुरु कर देते है और रात के दस बजे तक जुटे रहते हैं और जैसे ही शूटिंग खत्म होती है वे सेहत बनाने में जुट जाते हैं.


Click it and Unblock the Notifications