लंबे समय बाद सुकून महसूस हुआ: गोविंदा

By Staff

Govinda
लंबे उतार चढ़ाव के बाद रोमांटिक हास्य फिल्मों 'सलाम-ए-इश्क' और 'पार्टनर' से अभिनेता गोविंदा ने बॉलीवुड में वापसी की है। उन्हें सुकून है कि उन्होंने अपना ज्यादातर उधार चुका दिया है।
पिछले दो दशकों तक इंडस्ट्री में मजबूती से जमे रहे गोविंदा अपनी दूसरी पारी को लेकर कुछ घबराए हुए हैं।

उन्होंने बताया, "ईश्वर ने मुझे दूसरा मौका दिया है। मैं इसे खोना नहीं चाहता। ऐसा लग रहा है मानो अभी-अभी मैंने अपना करियर शुरू किया है। खुद को मैं पहली कक्षा का छात्र महसूस कर रहा हूं। थोड़ा नर्वस हूं और इस नई पारी को लेकर उत्सुक भी। इन दिनों मैं इंडस्ट्री को समझने की कोशिश कर रहा हूं।"

बेहतरीन हास्य अभिनय के लिए लोकप्रिय रह चुके गोविंदा कहते हैं कि कुछ समय पहले मुझे हासिए पर ला दिया गया था लेकिन अब फिर से बहुत कुछ बदल चुका है।

वह बताते हैं, "अब ऐसा कुछ भी नहीं होगा। लोग मेरे साथ फिल्में करना चाहते हैं। मैं उन्हीं के साथ काम करूंगा जो समय से फिल्में रिलीज कर देंगे।"

जल्दी ही गोविंदा रवि चोपड़ा की 'बंदा ये बिंदास है' और नीरज वोरा की तुषार कपूर के साथ 'दो लक्की' में नजर आएंगे।

राजनीति को लेकर वह कहते हैं, "धीरे-धीरे मैं इसे बारीकी से समझने की कोशिश कर रहा हूं। जब तक कांग्रेस की ओर से सांसद हूं, फिल्म और राजनीति, दोनों ही पारियों को बेहतर ढंग से निभाने की कोशिश करूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X