फ़िल्म प्रोडक्शन का भूत सवार गोविंदा पर

उल्लेखनीय है कि गोविंदा एक फ़िल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें संजय दत्त, फरदीन खान, जावेद जाफरी, जेकी श्रोफ और ख़ुद गोविंदा काम करेंगे। इस फ़िल्म में तीन हिरोइन होंगी जिनका चुनाव होना बाकी है।
ख़बर है कि इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग न्यूजीलैंड में होगी। पिछले ज़माने की ऐक्ट्रेस कुमकुम का बेटा इस फ़िल्म को निर्देशित करेगा।
गोविंदा की ये दूसरी पारी कितनी सफल हो पाती है इसका पता तो फ़िल्म रिलीज़ पर ही चलेगा तब तक अगर गोविंदा सिर्फ़ अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें तो ही बेहतर होगा क्यूंकि अगर फ़िल्म पिट गई तो भरपाई करने की नौबत तो रहे।


Click it and Unblock the Notifications