..................... Ghajini's releasing date postphoned | गजिनी ने कदम पीछे खींचे - Hindi Filmibeat

गजिनी ने कदम पीछे खींचे

By Staff

Aamir Khan
आमिर खान की फिल्म गजिनी दो अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन उसके प्रदर्शन की तारीख टलने पर तरह तरह की अफवाहें बॉलीवुड में फैल रही हैं। दो अक्टूबर को ही द्रोण, किडनेप और वांटेड डेड ओर अलिव जैसी बडे बजट की फिल्में भी लग रही हैं जिनमें अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और सलमान खान जैसे स्टार मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि आमिर खान नहीं चाहते कि उनकी फिल्म का मुकाबला बॉलीवुड के इन दिग्गज स्टारों के साथ हो। लेकिन इस बात में कोई दम नजर नहीं आ रहा है क्योंकि आमिर अपनी फिल्म के प्रदर्शन में यह नहीं देखते कि उनकी सामने कौन सी दूसरी फिल्म प्रदर्शित हो रही है। आमिर के तारे जमीन पर और अक्षय कुमार की वेलकम साथ ही लगी थी। यह अलग बात है कि दोनो ही फिल्म सुपर हिट रही। लेकिन देखा जाये तो तारे जमीन पर ने ज्यादा कमाई की थी।

एक फिल्मी पंडित के अनुसार यह कहना हास्यास्पद होगा कि आमिर ने अपनी फिल्म के प्रदर्शन की तारीख अन्य फिल्मों से मुकाबले के कारण डर कर टाला है। यदि आमिर की फिल्म दो अक्टूबर को प्रदर्शित होने के लिए तैयार हो जायेगी तो यह अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए चिंता की बात है।

हालांकि आमिर खान के साथ जो छोटी छोटी दुर्घटनायें हुई, उससे फिल्म के निर्माण में विलंब हो रहा है और दो अक्टूबर तक फिल्म प्रदर्शन करना संभव नहीं लग रहा है। यह संभव है कि आमिर की फिल्म शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोडी़ के साथ 12 दिसंबर को प्रदर्शित हो, तब बॉलीवुड के दो महारथियों की टक्कर देखने लायक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X