काजोल हैं जेनेलिया की टीचर

फिलहाल 'मेरे बाप पहले आप" से एक बार फिर बॉलीवुड में लौटी जेनेलिया साऊथ की जानी मानी नायिका हैं इस बात से सभी वाकिफ हैं। मगर यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी तमन्ना माधुरी दीक्षित और काजोल की तरह अभिनय करने की है।
फिल्म 'मेरे बाप पहले आप" में जेनेलिया की टिचर शोभना बनी हैं मगर वह तो किरदार की मां थी मगर वास्तविकता में जेनेलिया अपनी टिचर काजोल को मानती हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि जेनेलिया का जन्मदिन भी उसी दिन ही है जिस दिन काजोल का जन्मदिन है यानी कि 5 अगस्त।
जेनेलिया का सपना है कि वह अगर काजोल का आधा अभिनय भी कर लें तो खुद को खुशकिस्मत मानेंगी मगर सवाल यह उठता है कि कमज़ोर संवाद अदायगी के अभाव में यह कैसे संभव हो सकता है ? सो जेनेलिया अभिनय से पहले काजोल की तरह संवाद अदायगी पर काम कर लें तो अपना आधा काम कर लेंगी क्योंकि ज़बर्दस्त संवाद अदायगी काजोल की पहचान है।


Click it and Unblock the Notifications