साडी़ पहनने से इंकार नहीं किया गौरी ने
अपने हर किरदार में भारतीय नारी के रूप में साडी से ढंकी नज़र आने वाली गौरी टॉक इन दिनों ज़ी नेक्स्ट पर प्रासारित होने वाले शो 'झूमे जिया रे" में वेस्टर्न कपडों में नज़र आ रही हैं. पिछले दिनों इस बात ने हमारा माथा ठनका दिया कि गौरी ने इस शो के लिए एक विशेष सीन में साडी पहनने से इंकार कर दिया. साडी पहनने के लिए करीब दो घंटे गौरी को काफी मनाना पडा.
यहां तक कि बात इतनी बढ गई कि इसमें शो की क्रिएटिव हैड मृणाल त्रिपाठी को दखलअंदाज़ी करनी पडी. इस बात की तह तक जाने के लिए जब हमनें स्वयं गौरी टॉंक से बात की तो उन्होंने हमें इस बात को बेबुनियाद बताते हुए कहा “मैं आपको बता नहीं सकती कि यह बात सुनकर मुझे बहुत झटका लगा है. मुझे खुद साडी इतनी पसंद है कि मैं इसके लिए इंकार ही नहीं कर सकती.
जहां तक इस साडी की बात है इसे मैंने खुद 29 दिसंबर को दुकान में जाकर पसंद किया था. साथ ही डिज़ाइनर को मैंने ब्लाउज़ का माप भी दिया था और ताकिद की थी कि मेरे कहे अनुसार उसकी फिटिंग रखे. इतना सब कहने के बावजूद जब तीन दिन बाद साडी आई तो मैंने देखा कि उसका ब्लाउज़ कुछ छोटा था जिसे पहनना मेरे लिए नामुमकिन था. एक बात और मैं आपको यहां बताना चाहूंगी कि मुझे साडी में सालसा करना था और मैं नहीं चाहती थी कि साडी की वजह से मेरे परफॉर्मस पर कोई प्रभाव पडे.
मेरे लिए नृत्य महज़ मज़ा नहीं है बल्कि मेरे लिए यह पूजा है.“ आगे अपनी बात बताते हुए गौरी ने कहा “आखिरकार मैंने उनसे कहा भी कि यदि वे इसमें एक पट्टी जोड दे तो मुझे उसे पहनने में कोई दिक्कत नहीं है. और वही हुआ. काफी दिनों से मैं खुद अपने कपडे पहन रही हूं जिससे शूटिंग पर कोई प्रभाव न पडे. मुझे बहुत दुख है कि मेरे इतना सहयोग देने के बावजूद मुझे इस तरह से बदनाम किया जा रहा है.“
साडी में सालसा करना काफी मुश्किल है इस बात से हर कोई वाकिफ है मगर गौरी के लिए यह अनुभाव कैसा रहा. इस सवाल के जवाब में गौरी ने कहा “मेरे लिए भी यह काफी मुश्किल रहा मगर मैंने पूरी कोशिश की है कि दर्शकों को यह अजीब न लगे. साडी के साथ साथ मेरे जूते भी मेरे लिए काफी तकलीफदेह थे. खुशी कि बात है उस सीन के बाद न सिर्फ लोगों ने मेरा परफॉर्मंस को पसंद किया बल्कि ढेरों शुभकामनाएं भी दी.
जब इसी बात का जवाब पाने के लिए हमनें शो की क्रिएटिव हैड मृणाल त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने भी गौरी को सपोर्ट करते हुए वही कहा जो गौरी ने कहा था. “ऐसी कोई बात नहीं है. गौरी काफी को ऑपरेटिव हैं. उन्होंने साडी पहनने से कभी इंकार नहीं किया. कुछ बेवजह के लोग हैं जो पब्लिसिटी पाने के ख्याल से इस तरह की बातें फैला रहे हैं.“ मृणाल त्रिपाठी ने कहा.


Click it and Unblock the Notifications