..................... Aacharya is all set for next film after Tashan | 'टशन' के बाद अगली फिल्म जल्द: आचार्य - Hindi Filmibeat

'टशन' के बाद अगली फिल्म जल्द: आचार्य

By Staff

Tashan
पहली निर्देशित फिल्म 'टशन' के उम्मीद के मुताबिक न चल पाने के कारण निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने जल्दी ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है।

विक्टर नाम से प्रसिद्ध आचार्य ने कहा, "मैंने सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी अपनी अगली निर्देशित फिल्म की घोषणा करूंगा। मैंने अपने आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए ऐसा किया है। मैं उन्हें दिखा देना चाहता हूं कि मैं एक कमजोर निर्देशक नहीं हूं।"

वह बताते हैं, "मेरी अगली फिल्म अनूठी होगी। अपने गुरु मणिरत्नम के नए प्रोजेक्ट में उनका साथ देने के साथ मैं अपनी फिल्म के लिए भी काम करता रहूंगा।"

आचार्य ने 'टशन' को लेकर कहा, "मुझे नहीं लगता कि फिल्म बिल्कुल बेकार थी। मल्टीप्लेक्स में समय से शुरू न हो पाने के बावजूद इसने यशराज बैनर की 'फना' जितना व्यवसाय कर लिया है। अभी भी यह बेहतर कर रही है। ऐसे में फिल्म को फ्लॉप कहना सही नहीं होगा।"

यशराज फिल्म्स का खुद पर यकीन करने के लिए धन्यवाद करते हुए आचार्य ने स्पष्ट किया कि अगली फिल्म वह उनके साथ नहीं करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X