फ्रॉस्टमेन और पद्मा लक्ष्मी की डेटिंग

वेबसाइट 'पेजसिक्स डॉट काम' के अनुसार हालांकि बहुत दिनों से दोनों के रोमांस की खबरें आ रही थीं, लेकिन कहा जा रहा था कि ये मुलाकातें सिर्फ औपचारिक हैं।
पर दोनों का बार-बार साथ में देखा जाना इस बात की पुष्टि करता है कि वास्तव में इन दिनों उनमें कुछ चल रहा है।
इस जोड़े ने स्तन कैंसर के शोध के लिए धन जुटाए जाने के लिए आयोजित एक पार्टी में भी भाग लिया। इस पार्टी में रॉक स्टार एल्टन जॉन और अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले भी शामिल थे।
गौरतलब है कि फ्रॉस्टमेन आईएमजी कंपनी के मालिक हैं जो अमेरिकी रिएल्टी शो 'टाप सेफ' की निर्माता है और पद्मा लक्ष्मी इस कार्यक्रम की प्रस्तुतकर्ता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications