अब फरदीन भी चाहते हैं बच्चा...

फरदीन ने बताया कि वह और नताशा दोनो अब तक अपनी आजादी का आनंद मनाते आये हैं। इस दौरान हम घूमे फिरे हैं। लेकिन अब वे भी बच्चे के बारे में गंभीरता से सोचने लगे हैं। फरदीन ने कहा कि वे जब खूब घूम फिर कर थक जायेंगे तो अपना परिवार शुरु करेंगे।
फरदीन खान फिल्मों का चयन बडी सोच समझकर ही कर रहे हैं। वे फिल्म दूल्हा मिल गया को कर रहे हैं और संजय गुप्ता की एसिड फैक्ट्री की शूटिंग भी जल्दी शुरु होने वाली है। इसके अलावा निर्देशक रोमी जाफरी और अब्बास मस्तान की फिल्म भी उन्हॉंने अनुबंधित की है।
फरदीन खान ने बताया कि वह क्रिकेट का खेल पसंद करते हैं, इसलिए वे अवसर पाते ही टीवी में आई पी एल का मैच देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications