बाडी नहीं बनाऊंग़ा: फरदीन खान

सावंत बालीवुड में शाहरुख, डीनो मोरिया, आफताब शिवदासानी, डैनी, मनोज बाजपेई व शरमन जोशी जैसे स्टारों की बाडी बना चुके हैं. फरदीन की सिक्स पैक बाडी बनाने की ट्रेनिंग शुरु हुई तो फरदीन के छक्के ही छूट गये.
इतनी तगडी मेहनत से वे घबरा गये. वे कुछ दिन तक बाडी बनाने आते रहे लेकिन जब नाजुक शरीर का पोर पोर दुखने लगा तो वे भाग खडे हुए और जिम में आये ही नहीं. कुछ दिन तक फिटनेस ट्रेनर उनका इंतजार करता रहा और फिर जब उसने फरदीन से न आने का कारण पूछा तो मालूम चला कि सिक्स पैक बाडी बनाने के चक्कर में वे बीमार ही पड गये हैं. अरे भई, सिक्स पैक बाडी के झमेले से कम से कम फरदीन को तो दूर ही रखो.


Click it and Unblock the Notifications