बच्चों ने बनाया मुझे नर्म दिल: फराह

फराह ने एक भेंटवार्ता में बताया, "मां बनने के बाद मेरे जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आए हैं। मैं पहले से ज्यादा खुशदिल और नर्म हो गई हूं। मैं अब ज्यादा तेज नहीं बोलती हूं क्योंकि मुझे लगता है ऐसा करने से मेरे बच्चे डर जाएंगे।"
कोरियोग्राफर के रुप में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली फराह ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में भी कुछ बदलाव आया है।
अब उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं रहती कि किसने पुरस्कार जीता, कौन कलाकार कितना पैसा मांग रहा है और पुरस्कारों के कार्यक्रम कब होने हैं।
उन्होंने बताया कि अब वह ज्यादातर समय बच्चों के साथ बिताती हैं। तीन बच्चों को पालना कठिन काम नहीं है और उन्हें बच्चों के साथ बहुत आनंद आता है।
उन्होंने अपनी दो बेटियों का नाम दिवा और आन्या और बेटे का नाम सीजर रखा है।
फराह एक फिल्म की पटकथा पर काम कर रही हैं लेकिनअभी उनका पूरा ध्यान अपने बच्चों पालन-पोषण पर है.


Click it and Unblock the Notifications