..................... I'll show my new movie to my Mom | मां को दिखाउंगी अपनी फिल्म: ईशा - Hindi Filmibeat

मां को दिखाउंगी अपनी फिल्म: ईशा

By Staff

Esha Deol
अभिनेत्री ईशा देओल को अफसोस है कि हाल ही में रिलीज हुई हास्य फिल्म 'वन टू थ्री' को अभी तक उनकी मां ने नहीं देखा।
गौरतलब है कि ईशा ने इस फिल्म में एक पारंपरिक तमिल लड़की का किरदार निभाया हैं।

ईशा ने एक भेंटवार्ता में बताया, "मेरी मां डांस के सिलसिले में बाहर हैं और इस समय वह कोलकाता में हैं। मां के वापस आते ही मैं उन्हें अपनी फिल्म 'वन टू थ्री' दिखाउंगी।"

उन्होंने कहा, "मैंने इस फिल्म में पारंपरिक तमिल लड़की की भूमिका में विविधता लाने की कोशिश की है। अभी तक लोग मुझे 'टॉमब्वॉय' की ही भूमिका में देखा है लेकिन मैं चाहूं तो सभी तरह के किरदार निभा सकती हूं।"

ईशा अपनी पहली एक्शन फिल्म 'हाईजैक' की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म 'हाईजैक' का निर्देशन कुणाल शिवदासनी ने किया है और इसमें उनके साथ शाइनी आहूजा ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

गौरतलब है कि 'हाईजैक' के अलावा ईशा इस समय फिलहाल और किसी फिल्म में काम नहीं कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X