ऐषा ने शाइनी को फटकारा

शाइनी ने लगातार रीटेक से परेशान होकर जब ऐषा के डायलॉग खुद बोलकर उन्हें कुछ समझाना चाहा, तो ऐषा का मिजाज ऐसा बिगड़ा कि वह शाइनी पर ही बरसने लगीं। सेट पर मौजूद लोगों की मानें, तो गुस्से में लाल - पीली ऐषा ने शाइनी से यहां तक कह दिया कि वह अपने काम से काम रखें। अब यह बताने की जरूरत नहीं है कि इसके बाद बेचारे मोहित ने रोमांटिक सीन शूट करने का इरादा कम से कम उस दिन तो छोड़ ही दिया।
गौरतलब है कि ऐषा को अपने करियर में फिल्म 'धूम' को छोड़कर नाकामयाबी ही झेलनी पड़ी है। वह हाल ही में आई फिल्म 'वन टू थ्री' में भी ऐसा कोई करिश्मा नहीं कर पाईं कि दर्शक उनकी तारीफ करते। ऐसा लग रहा था कि इस फिल्म में समीरा रेड्डी, तनीषा और नीतू चंद्रा के साथ नजर आईं ऐषा पूरी फिल्म में शो पीस ही बनकर रह गईं। इसी तरह, 'धूम' को छोड़कर उनकी किसी फिल्म ने अपनी लागत तक वसूल नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications