वेस्टर्न डांस सीखने के लिए एशा चली विदेश
एशा देओल के पास इन दिनों वक्त ही वक्त है. और वो इस खाली समय का सदुपयोग करना चाहती हैं. सो उन्होंने सोचा कि यू.एस का एक चक्कर लगा लिया जाए. लेकिन तभी उनके दिमाग में आया कि क्यों न कुछ सीखा जाए और घूमना का घूमना हो जाए.
इस पर उनकी माँ हेमा मालिनी ने उन्हें सलाह दी कि वो वेस्टर्न डांस का प्रशिक्षण प्राप्त कर लें. अब एशा ने ठान लिया है कि वो बेलेट डांस, सालसा, जेज़ और टेंगो डांस सीखेंगी.
गौरतलब है कि फरवरी और मार्च इन दो महीनों में एषा डांस में पारंगत होकर भारत वापस लौटेंगी. एशा को एक ही बात का अफ़सोस है कि उनके साथ वहाँ न तो उनकी माँ होंगी और न ही छोटी बहन आहना.
वो सब तो ठीक है लेकिन एक बात समझ में नहीं आई. अगर एशा अपनी खुशी के लिए ये डांस सीख रही हैं तब तो ठीक हैं लेकिन अगर वो फिल्मों के लिए सीख रही हैं तो वो शायद ये भूल गई हैं कि उनके पास फिल्मों के ऑफर आने बंद हो चुके हैं.
वैसे एक बात कि एशा को खुशी है कि यू.एस से वापस आने के बाद वो अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएँगी. इस नए घर में एशा, आहना और हेमा तीनो नए सिरे से अपनी ज़िंदगी कि शुरुआत करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications