ईशा का एयरहोस्टेस बनने का सपना हुआ पूरा

ईशा ने कहा कि वाकई एयरहोस्टेस का काम जिम्मेदारी से भरा हुआ है। उसे न सिर्फ यात्रियों की सेवा कर उन्हें खुश रखना पड़ता है बल्कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उसके ऊपर होती है। उसने कहा कि उसे यह अनुभव फिल्म हाईजैक की शूटिंग में हुआ है जिसमें वह एयरहोस्टेस बनी है। उसे अब पता चल गया है कि एयरहोस्टेस का काम उतना सरल नहीं है जितना वह समझती थी।
शायद ईशा ने पहले यह नहीं सोचा था कि विमान कंपनियां क्या सिर्फ मुस्कुराने और खिलखिलाने के लिए इतनी अच्छी पगार एयर होस्टेस को देंगी।


Click it and Unblock the Notifications