ईशा कोप्पिकर की लेटलतीफी...

बताया जाता है कि शूटिंग में देर से आना उसकी आदत बन गई है। उसकी लेटलतीफी का खामियाजा सेलिना और गुल को भुगतना पडता है। दोनो को उसका इंतजार करना पडता है और ईशा के आने के बाद ही शूटिंग शुरु हो पाती है।
इतना ही नहीं ईशा एक तो देर से आती है और आने के बाद वह बहुत देर तक अपने मेकअप में लगी रहती है। इससे सेलिना और गुल ईशा से नाराज हैं।
हालांकि ईशा का कहना है कि वह कभी देर नहीं लगाती है लेकिन यूनिट के सदस्यों के अनुसार ईशा का देर से आना रोजमर्रा की बात बन चुका है। कहीं ऐसा न हो कि ईशा की लेटलतीफी की यह आदत उसे ले डूबे और बची खुची फिल्में भी उसके हाथ से निकल जायें।


Click it and Unblock the Notifications