..................... Ekta made fun of herself in her film | एकता ने अपनी फिल्म में बनाया अपना ही मज़ाक - Hindi Filmibeat

एकता ने अपनी फिल्म में बनाया अपना ही मज़ाक

By Staff

Ekta Kapoor
इस दुनिया में ऐसे लोग बहुत हैं जो हर वक़्त दूसरों की बुराई करने में जुटे रहते हैं मगर ऐसे लोगों को आप क्या कहेंगे जो खुद अपने आपका ही मज़ाक बनाकर दूसरों के सामनें पेश करते हैं. क्या कहा जोकर. जी नहीं हम बात कर रहे हैं टेलीविजन की महारानी एकता कपूर की.

'श्श्श्श कोई है", 'कृष्णा कॉटॆज," तथा 'क्या कूल है हम" जैसी फिल्में बनाने के बाद एकता एक और फिल्म 'सी कंपनी" के निर्माण में जुटी हुई हैं. तुषार कपूर, राइमा सेन तथा मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत इस फिल्म में उनके टेलीविजन गैंग भी काफी मात्रा में दिखाई देने वाले हैं. जिनमें 'कहानी घर घर की" फेम पार्वती अग्रवाल अर्थात साक्षी तंवर भी एक छोटे से दृश्य में नज़र आने वाली है. इस दृश्य की विशेषता यह है कि इस सीन में साक्षी डॉन बने मिथुन चक्रवर्ती के पास एकता कपूर की शिकायत लेकर जाती है.

यूं भी जहां एक तरफ एकता के मित्रों की संख्या काफी है वहीं दूसरी तरफ उनके दुश्मन भी कम नहीं है. अनुज सक्सेना, राजीव खंडेलवाल, आमना शरीफ तथा पुल्कित सम्राट यह कुछ ऐसे नाम है जिन्होंने मुखर होते हुए एकता के प्रति अपनी नाराज़गी व्यक्त की है.

क्या हम यह समझें कि अपनी फिल्म में अपना मज़ाक बनाना और अपनी ही टांग खींचना एकता का अपने दुश्मनों को सबक सीखाने जैसा है ? और अगर है तब तो वाकई उन्हें एकता के लिए कुछ और सोचना पडेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X