मेरी एक्टिंग बकवास है: एकता कपूर

टीवी की महारानी के नाम से जानी जाने वाली एकता कपूर हिटलर की तरह पेश आती हैं खासकर अपने कर्मचारियों के प्रति वो बहुत ही सख्त हैं। लेकिन वो अपने भाई को कभी भी ना नहीं कह सकती। और इसीलिए तुषार ने बेधरक होकर घोषणा कर दी थी। पहले तो एकता शूटिंग को टालती रही लेकिन आखिरकार 6 महीने के बाद वो शुभ दिन आ ही गया।
उल्लेखनीय है कि एकता को इस फ़िल्म में ख़ुद का ही किरदार निभाना था। मिथुन इस फ़िल्म में गेंग्स्टर बने हैं लेकिन वो एकता कपूर के सीरियल के बहुत बड़े फैन हैं। इसीलिए वो एकता से मिलने आते हैं और एकता को इस सीन में बहुत डरी हुई दिखना था।
बेचारी एकता की कैमरे के सामने आते ही हालत ख़राब हो गई। सभी का हँसी के मारे बुरा हाल था। किसी तरह एकता ने शोट दिया और कसम खाई कि आज के बाद वो कभी एक्टिंग नहीं करेंगी। उन्होंने ख़ुद इस बात को कबूल किया कि उनकी एक्टिंग बकवास है।


Click it and Unblock the Notifications