एकता मुझे ना नहीं कहेगी: तुषार

By Staff

Ekta Kapoor
छोटे परदे की दुनिया का जाना पहचाना नाम एकता कपूर अब बड़े परदे पर भी नजर आएंगी। दरअसल, एकता पहली बार किसी फिल्म में अभिनय करने वाली है और उन्होंने यह फैसला अपने भाई और अभिनेता तुषार कपूर के कहने पर किया है।

तुषार ने कहा, "एकता मुझे ना नहीं कह सकती। अपनी भूमिका के अलावा वह फिल्म में 'एकता कपूर' की भी भूमिका निभाएगी।"

उन्होंने कहा कि फिल्म 'सी कंपनी' हम स्वयं बना रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर, राजपाल यादव और स्वयं तुषार भी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म में मिथुन चक्रबर्ती एक अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में होंगे।

तुषार के मुताबिक इस फिल्म में एकता का बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा।

फिल्मी परदे पर अभिनय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैंने उन्हें अपने दृश्यों की शूटिंग करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। यह एक छोटी भूमिका है और कैसे मैं अपने भाई को ना कह सकती हूं। मैं उसे किसी चीज के लिए झुका नहीं सकती। मेरी भूमिका मिथुन चक्रबती के साथ है। ऐसे में आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं कितना परेशान होऊंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X