दिव्या दत्ता को घायल किया जूनियर आर्टिस्ट ने
हाल ही में दिव्या दत्ता राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म दिल्ली 6 कि शूटिंग कर रही थी. अचानक ही एक जूनियर आर्टिस्ट ने दिव्या के हाथ में छड़ी मार दी जिस से दिव्या की उंगली में फ्रेक्चर हो गया.
इस बात कि पुष्टि ख़ुद दिव्या दत्ता ने की है. उन्होंने बताया कि कोई जूनियर आर्टिस्ट उनके हाथ को घायल करके वहाँ से भाग गया. वो तो शुक्र है कि सेट पर डॉक्टर मौजूद था और तुरंत इलाज सम्भव हो सका.
फ़िल्म की शूटिंग का ज़िक्र करते हुए दिव्या ने कहा, 'मैंने अपने वज़न पर बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया है. और अभिषेक और राकेश खाने के बहुत शौकीन हैं. केवल मुझे जलाने के लिए वो तरह-तरह-की चीज़ें बुलवाते थे जैसे देसी घी में बना हुआ गाजर का हलवा, बहुत साडी कचोरियाँ.'
मेरे मुह में पानी आता रहता था लेकिन चाह कर भी कुछ नहीं खा सकती थी. कुल मिलकर दिव्या के लिए ये यादगार पल साबित हुए.


Click it and Unblock the Notifications