..................... Dino Morea's Love Story | 'लव स्टोरी' डीनो मोरिया की - Hindi Filmibeat

'लव स्टोरी' डीनो मोरिया की

By Staff

Dino Morea
हाल ही में खबर मिली है कि डीनो और नंदिता की करीबियां फिर से बढ़ रही हैं. 2 साल पहले नंदिता से अलग होते वक्त डीनो ने मीडिया को अपने रिश्तों में खटास लाने कि लिए दोषी ठहराया था.

'वैसे डीनो भी गर्लफ्रेंड बदलने के लिए जाने जाते हैं. नंदिता से पहले उनका बिपाशा बसु के साथ अफेयर था. हालांकि, ब्रेकअप के बाद दोनों की लाइफ करीब-करीब एक जैसी हो गई थी. बिपाशा अपने नए बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम के साथ बिजी हो गई थीं और डीनो ने नंदिता के साथ डेटिंग शुरू कर दी थी. नंदिता, करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की एक्स वाइफ हैं. इससे पहले नंदिता और रणबीर कपूर के बीच भी अफेयर रह चुका है. इतने सारे अफेयर्स के बारे में पढ़ कर आपका दिमाग चकरा गया होगा.

सूत्रों ने बताया, 'हाल ही में नंदिता को डीनो के बांद्रा स्थित बंगले पर देखा गया है. दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे. 'ब्रेकअप के बाद दोनों एक-दूसरे की लाइफ से पूरी तरह दूर हो गए थे, लेकिन हाल ही में उनकी नजदीकियां फिर से बढ़ने लगी हैं. 'सुनने में आ रहा था कि डीनो और लारा दत्ता के बीच अफेयर चल रहा है. ऐसे में लारा का क्या होगा? सूत्र कहते हैं, 'नहीं यह सच नहीं हैं. डीनो और लारा के बीच अफेयर नहीं था. वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

जब इस बारे में डीनो से बात की गई, तो उन्होंने अपनी और नंदिता की रिलेशनशिप पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. क्या करें बॉलिवुड की दुनिया ही कुछ ऐसी है !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X