..................... Dia danced in low tempreature | ठंड में अर्धनग्न होकर नाची दिया - Hindi Filmibeat

ठंड में अर्धनग्न होकर नाची दिया

By Staff
Dia Mirza
उस दिन दिया कडाके की ठंड में वह भी बहुत कम कपडे पहनकर नाच रही थी. इससे यह अंदाज मत लगाइये कि उसके जिगर में बडी आग है और उसे नाचने का इतना शौक है कि किटकिटाती सर्दी में अर्धनग्न होकर नाचती है.

दरअसल ठंड में नाचना उसकी मजबूरी थी क्योंकि वह जयपुर में आशु त्रिखा की फिल्म जिंदगी तेरे नाम के आइटम गीत सोनी मैं सोनी की शूटिंग कर रही थी और कहना न होगा कि जयपुर के सिसोदिया गार्डन में जब सारी यूनिट के लोग स्वेटर, कंबल लेकर अपना बदन ढके हुए थे, बेचारी दिया खुले बदन, कम कपडे पहने कैमरे के आगे थिरक रही थी. इसके बाद जब भी शाट ओके होता, उसे कंबल उडाया जाता. मात्र दो डिग्री सेंटिग्रेड के तापमान पर इस तरह से नाच कर दिया ने साबित कर दिया कि वाकई वह एक समर्पित अभिनेत्री है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X