दीपशिखा का पति से अलगाव

दोनो के विवाह को दस साल हो गये हैं लेकिन पहला बच्चा होने के बाद ही दोनो में कलह होने से उनका दांपत्य जीवन बिखरने लगा था। जीत ज्यादातर बडौदा में रहते है। वे फिल्म डान 2 और टीवी शो ये मेरी लाइफ में अभिनय भी किये थे।
दीपशिखा आजकल टीवी शो दहेज में एक विधवा माया की भूमिका कर रही है। उसकी हाल में फिल्म प्रणाली लगी थी जिसमें उसने वेश्या की भूमिका की है। इसके अलावा वह फिल्म धूमधडा़का भी कर रही है।
दीपशिखा ने कहा कि उसने जीत से तलाक ले लिया है। उसने इस संबध को टूटने से बचाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन तलाक लेने के सिवा कोई दूसरा रास्ता ही नहीं बचा।


Click it and Unblock the Notifications