आखिरकार दीपिका और युवराज का साथ छूटा

इस बात से तो सभी वाकिफ ही हैं कि निहार पंड्या के बाद दीपिका का रणबीर से ज़बरदस्त रोमांस चला लेकिन इसके बाद रणबीर सोनम कपूर की बाहों में चले गए और दीपिका युवराज के साथ. लेकिन अब कहानी में फ़िर से ट्विस्ट आ गया है.
जैसे ही दीपिका की ॐ शान्ति ॐ हिट हुई तो वो अपनी फिल्मों के साथ व्यस्त हो गयीं जिस से युवराज को लगा कि दीपिका के पास युवी के लिए वक्त ही नहीं है. इसके अलावा युवराज दीपिका को अपनी जायदाद समझने लगे थे. जैसे दीपिका को क्या करना है, क्या पहनना है वगैरह वगैरह.
और दीपिका ठहरी आजाद पंछी. उसे किसी की भी रोक टोक पसंद नहीं सो आखिरकार दीपिका ने युवी को टाटा कह दिया और जा पहुँची रणबीर के पास. रणबीर और दीपिका को फराह की पार्टी में साथ देखा गया और दोनों ही एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे.
लगी रहो दीपिका. कभी निहार, कभी युवी और अब रणबीर.


Click it and Unblock the Notifications