दीपिका के पास फराह के लिए वक्त नहीं
जिस फराह खान ने दीपिका पदुकोने को छोटी सी दुनिया से उठाकर शोहरत की बुलंदियों पर पहुँचाया वही दीपिका अब एहसान फरामोश हो गई हैं.
इस बात की पुष्टि ख़ुद फराह खान ने की और बताया कि आज भी उनके पास ज़येद खान और अमृता राव मिलने के लिए आते हैं जबकि मैं हूँ ना फ़िल्म को रिलीज़ हुए सालों हो गए हैं. फ़िल्म ॐ शान्ति ॐ के भी बाकी सभी कलाकार जैसे श्रेयस तलपडे और अर्जुन रामपाल भी अब तक फराह की खैर ख़बर पूछते हैं.
लेकिन दीपिका तो फ़िल्म की रिलीज़ के बाद ही गायब हो गई. उनके पास क्रिकेट मैच देखने के लिए वक्त है लेकिन फराह से मिलने का समय नहीं है. 'मैं तो अब फालतू हो गई हूँ', फराह इस बात को कहते हुए हंस देती हैं.
गौरतलब है कि ॐ शान्ति ॐ की रिलीज़ के बाद दीपिका ने फराह को केवल एक एसमेस किया था वो भी उनके जन्मदिन पर. दीपिका ने पानी में रहकर मगर से बैर ले लिया है. अब देखना ये है कि दीपिका को दोबारा फराह खान की फ़िल्म मिलेगी या नहीं ??


Click it and Unblock the Notifications