रणवीर और दीपिका बने फिर दोस्त
बालीवुड में कब किसके रिश्ते बन के टूट जायेंगे या टूट के बन जायेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता. रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोड के बीच पहले अच्छा खासा रोमांस चल चल रहा था लेकिन थोडे समय बाद ही दोनो में मनमुटाव हो गया. दीपिका का इसके बाद क्रिकेटर युवराज से जहां जबरदस्त रोमांस शुरु हुआ, वहीं रणवीर का नाम सोनम कपूर और इसके बाद फैशन डिजायनर नंदिता महतानी के साथ नाम जोडा जा रहा है.
लेकिन बालीवुड के सूत्रों के अनुसार दीपिका औए रणवीर में अब फिर से दोस्ती हो गई है. वे दोनो पिछली बातें भुलाकर फिर से दोस्त बन चुके हैं. रणवीर कपूर और दीपिका दोनो इस समय बालीवुड के हाट सितारे बने हुए हैं. रणवीर कपूर के साथ काम करने के लिए बालीवुड की कई टाप की हीरोइनें बेताब हैं, वहीं दीपिका भी बडे बडे अभिनेताओं के साथ फिल्में कर रही है.
बालीवुड के कई निर्माता निर्देशक रणवीर और दीपिका को अपनी फिल्म में लेने के इच्छुक हैं और यही कारण है कि दोनो के बीच अगर संबध खराब रहे तो इसका असर उनकी फिल्मों में पड सकता है. दोनो अपना हाल करीना और शाहिद कपूर की तरह नहीं करना चाहते हैं.
ज्ञात हो कि करीना और शाहिद की फिल्म जब वी मेट सुपर हिट हुई है लेकिन करीना ने शाहिद के साथ अपने प्रेम संबध समाप्त कर छोटे नवाब सैफ अली खान से रोमांस तो शुरु किया लेकिन इसका असर करीना और शाहिद की जोडी वाली फिल्मों पर पड गया. कई निर्माता निर्देशक दोनो को अपनी फिल्म में लेना तो चाहते हैं लेकिन दोनो के बीच बिगडे हुए संबंध को देखकर फिल्म में एक साथ लेने पर हिचक रहे हैं. यही वजह है कि रणवीर और दीपिका ने वापस दोस्ती कर ली है ताकि बालीवुड को उनके बारे कोई संशय नहीं रहे और उन्होंने एक साथ फिल्म करने के लिए अपने दरवाजे खोल दिये हैं.


Click it and Unblock the Notifications