प्यार की अबूझ पहेली बन गई है दीपिका

जो भी मजनू उसकी तरफ हाथ बढाता है, वह उसका हाथ थाम लेती है. लेकिन इससे बालीवुड में सभी को हैरानी हो रही है कि आखिरकार दीपिका के दिल में सचमुच है कौन..? क्या वह सभी से प्यार का नाटक कर रही है या वह किसी का भी दिल तोडने का साहस नही जुटा पाती है. या फिर वह उस किस्म की लडकी है जिसे सभी दीवाने अच्छे लगते हैं. वाकई बडी रहस्यमय पहेली बन चुकी है दीपिका.
दीपिका के साथ गहरी दोस्ती करने वालों में उसका पूर्व ब्वायफ्रैंड निहार पंडया, क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और रणवीर कपूर आदि शामिल हैं. निहार से प्यार समाप्त होने के बाद वह रणवीर कपूर से प्यार की और जब रणवीर से वह अलग हुई तो वह धोनी की तरफ आकर्षित हुई. लेकिन धोनी से पहले युवराज बाजी मार ले गये.
दीपिका और युवराज की दोस्ती की काफी चर्चा हुई लेकिन फिर उनका मामला भी ठंडा पड गया. इसके बाद दीपिका और रणवीर जहां फिर एक बार प्यार की गुटुरगूं करते पाये गये वहीं दीपिका ने अचानक निहार की चचेरी बहन के विवाह में पहुंचकर निहार सहित सभी को हैरानी में डाल दिया. बताया जाता है कि विवाह में निहार और दीपिका एक दूसरे से प्यार करने वाले जोडे की तरह ही व्यवहार कर रहे थे.
दीपिका के साथ इतने सारे नाम जुडने से बालीवुड तय नहीं कर पा रहा है कि दीपिका का ब्वायफ्रैंड इनमें से आखिर है कौन..


Click it and Unblock the Notifications