एक्शन फिल्म करना चाहती है दीपिका

इस फिल्म में न सिर्फ अक्षय के एक्शन के दृश्य होंगे बल्कि दीपिका भी एक्शन दिखाती नजर आयेगी. ओम शांति ओम में उसकी रोमांटिक भूमिका थी और कई फिल्मों में वह रोमांस करती दिखेंगी लेकिन चांदनी चौक जैसी एक्शन फिल्म पाकर वह बहुत खुश है और इसकी शूटिंग करने के लिए बेकरार है.
हलांकि दीपिका की सिर्फ अभी एक ही फिल्म आई है लेकिन वह अन्य हीरोइन की बजाय ज्यादा चर्चा में है, चर्चा भी फिल्मों के लेकर कम और प्यार रोमांस को लेकर ज्यादा है. निहार, युवराज सिंह, धोनी और रणवीर कपूर के साथ उसका नाम जोडा जाता रहा है. इस समय उसकी रोमांस की चर्चा रणवीर के साथ ज्यादा है और दीपिका इस बात से इंकार भी नहीं करती है कि वह रणवीर के साथ समय बिता रही है.
दीपिका को फिल्म जब वी मेट बहुत पसंद आई थी. वह जब वी मेट के निर्देशक इम्तियाज अली की अगली फिल्म में अपने अभिनय के जौहर दिखाने जा रही है. वह शाहरुख के साथ और अधिक फिल्म करना चाहती है. उसका मानना है कि शाहरुख के साथ अभिनय की बारीकियां भी सीखने को मिलती है.


Click it and Unblock the Notifications