..................... I am cheated: Chitrangada Singh | मेरे साथ धोखा हुआ: चित्रांगदा सिंह - Hindi Filmibeat

मेरे साथ धोखा हुआ: चित्रांगदा सिंह

By Staff

Chitrangada Singh
फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'कल-यसटरडे एंड टूमोरो' में दमदार अभिनय करने के बाद अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने इंडस्ट्री को बाय-बाय कर दिया था। उन्होंने महसूस किया कि उनके साथ धोखा हुआ था।
निर्देशक ओनिर की फिल्म 'सॉरी भाई' से फिर से पर्दे पर वापसी कर रहीं चित्रांगदा ने बताया, "पति (गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा) को लेकर मीडिया में अजीबोगरीब बातें लिखी जाने लगी थीं जिससे मुझे बहुत दुख हुआ। गुस्सा भी आया। मेरी निजी जिंदगी भी प्रभावित हुई और मैंने महसूस किया कि मेरे साथ धोखा हुआ, विश्वासघात हुआ।"

चित्रांगदा ने आगे बताया, "मैं वैसे लोगों को महत्व नहीं देती जो मेरा बुरा चाहते हैं या फिर मेरे निजी जीवन को लेकर बातें करना चाहते हैं। हो सकता है कि चीजों को मैं कुछ ज्यादा ही गंभीरता से लेती हूं लेकिन तब मैंने तय किया कि मैं इंडस्ट्री को अलविदा कह दूंगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हिंदी फिल्मों में वापसी का इससे बेहतरीन मौका नहीं हो सकता। इन दिनों इंडस्ट्री में कुछ अलग और खास करने वाले निर्देशक खूब आ रहे हैं जिनके काम करने के तरीके भी विशेष हैं, जैसे कि श्रीराम राघवन।"

फिल्म 'चंद्रमुखी' के बाद एक बार फिर वह सुधीर मिश्रा की 'देवदास' में दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X