..................... I am not doing any Item number: Chitrangada Singh | कोई आइटम सांग नहीं: चित्रांगदा सिंह - Hindi Filmibeat

कोई आइटम सांग नहीं: चित्रांगदा सिंह

By Staff

Chitrangada Singh
फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा का कहना है कि वह किसी फिल्म में आइटम सांग नहीं कर रही हैं।
फिल्म 'सॉरी भाई' से वापसी कर रही अभिनेत्री चित्रांगदा ने बताया, "यह बिल्कुल गलत है। मैं सुधीर मिश्रा की किसी फिल्म में कोई आइटम सांग नहीं कर रही हूं। मुझे नहीं मालूम कि यह बात कहां से उठी है।

एक दिन मजाक में सुधीर जी ने मुझसे कहा कि क्यों नहीं मैं एक आइटम सांग करती हूं। इसके बाद मॉरीशस में फिल्म 'सॉरी भाई' की शूटिंग दौरान मैंने सुना कि मैं फिल्म 'तेरा क्या होगा जॉनी' में आइटम सांग कर रही हूं।"

उन्होंने कहा कि निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म 'तेरा क्या होगा जानी' में न कोई गीत है और न डांस। सुधीर इसमें कुछ मसाला डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह इसे नहीं कर रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X