समलैंगिकों के समर्थन में सेलिना जेटली

By Staff

सेलिना जेटली न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि वे एक साहसी महिला भी हैं, यही वजह है कि वे समलैंगिक संबंधो का खुलकर समर्थन भी करती हैं. सेलिना का कहना है कि उसके खास दोस्तों में कई समलैंगिक भी शामिल हैं और वह कभी भी उनका न तो मजाक उडाती है और न ही उनका अपमान करती है.

सेलिना का मानना है कि समलैंगिक संबंध बनाना भी एक तरह से प्राकृतिक कृत्य ही है. इसलिए जो समलैंगिक संबंध बनाना चाहे, उसे रोका जाना गलत है. मुंबई की पुलिस समलैंगिको की पार्टी में छापा मारकर उनके साथ अन्याय करती है. समलैंगिकता को वेश्यावृति जैसे अपराध से जोडकर नहीं देखा जा सकता.

सेलिना के अनुसार विदेशों में कई जगह समलैंगिक संबंध मान्य हैं और वे आपस में विवाह भी कर रहे हैं तो फिर भारत में ही इसे गलत दृष्टि से क्यों देखा जा रहा है. विज्ञान ने भी समलैंगिक सबंध को सामान्य और आनुवंशिक बताया है. इतना ही नहीं एड्स और एच आई वी जैसी बीमारियों से जब विश्व जूझ रहा हो तो सुरक्षित सैक्स सबंध बनाये जाने का निर्णय लोगो की मर्जी पर छोड देना चाहिए.

तो देखा आपने सेलिना के दिल में समलैंगिको के लिए कितनी हमदर्दी है. कहीं ऐसा तो नहीं आप भी सेलिना पर कोई शक.. अरे नहीं..! भई. यह तो सिर्फ उसके विचार हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X