सेलिना के घर रात गुजारी गोविंदा ने
बुढापे की तरफ अपना कदम बढा चुके और एक जवान बेटी के बाप गोविंदा का दिल रोमांस करने के लिए अभी भी धक धक करता है. वे इस बार अभिनय में शून्य लेकिन सैक्स बम के रुप में विख्यात सेलिना जेटली पर बुरी तरह फिदा हो रखे हैं. सेलिना भी अपने इस नये दिलदार की प्यार भरी हरकतों पर निसार हो रखी है. खबर मिली है कि सेलिना ने अपने घर में एक पार्टी की आयोजन किया था जिसमें गोविंदा खास तौर पर आमंत्रित किये गये थे.
देर रात्रि पार्टी चलने के बाद लगभग सभी मेहमान तो चले गये लेकिन गोविंदा पूरी रात्रि सेलिना के घर पर ही रुककर वहीं रात गुजारे. अब अपने घर जाने के बजाय सेलिना के घर रुके रहने का क्या मतलब है, यह तो भगवान जाने..? लेकिन दाल में कुछ काला तो लगता ही है.
सेलिना और गोविंदा फिल्म मनी है तो हनी है के सेट पर मिले थे. बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनो काफी घुल मिल गये थे और गोविंदा सेलिना के साथ खूब हंसी मजाक करते हुए दिखते थे.
हालांकि सेलिना ने इस बात का खंडन किया है कि गोविंदा पार्टी की रात उनके घर पर रुके थे. सेलिना के अनुसार इस तरह की बातें सुनकर आखिर उसके मां बाप पर क्या गुजरती होगी. अरे छोडिये सेलिनाजी..! इतना भी क्या डरना. बालीवुड में लोग कब मां बाप की परवाह करते हैं. मनी है तो हनी है. है न..!


Click it and Unblock the Notifications