सेलिना को कुत्ते ने काटा
फ़िल्म गोलमाल रिटर्न्स की शूटिंग के दौरान निर्देशक रोहित शेट्टी को सूझी कि सेलिना को कुत्ते से कटवाया जाए. अरे आप घबरायें नहीं, सचमुच के कुत्ते से नहीं बल्कि सेलिना पर प्रेंक खेला जाए.
जिस होटल में शूटिंग चल रही थी वहाँ पर रोहित ने सेलिना को बताया कि एक कुत्ता आ गया है और उसने यूनिट के एक मेंबर को काट लिया है.
बस इतना सुनते ही सेलिना कीतो हालत ही ख़राब हो गई लेकिन फ़िर भी हिम्मत करके सेलिना होटल के मेनेजर के पास शिकायत करने के लिए गई.
जब वो मेनेजर से बात कर रही थी तब यूनिट के एक सदस्य ने सेलिना का पैर पकड़ लिया और कुत्ते कि तरह भौंका. सेलिना ने न तो पीछे देखा और न ही कुछ समझने की कोशिश की बल्कि अपनी आंखें बंद करके वो चीख मारी की सारे होटल में उसकी गूँज सुनाई दी.
इस पर सब ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे और सबकी हँसी की आवाज़ सुनकर सेलिना ने अपनी आंखें खोली और तब जाकर उसे सारा माजरा समझ में आया. तो ये था प्रेंक.


Click it and Unblock the Notifications