..................... Celina's brother left dying on road after accident | भाई बीच सड़क पर मर गया होता: सेलिना - Hindi Filmibeat

भाई बीच सड़क पर मर गया होता: सेलिना

By Staff

Celina Jaitley
सेलिना जेटली का भाई विक्रांत जेटली जो कि एक आर्मी अफसर है का हाल ही में एक एक्सीडेंट हो गया। उत्तर प्रदेश के माऊ जिले में विक्रांत का एक एक्सीडेंट हुआ और वो सड़क के किनारे लहू-लुहान पड़ा हुआ था।

करीब 25 मिनट तक सड़क पर बदहाल पड़े हुए विक्रांत पर किसी को भी तरस नहीं आया और आते जाते लोग उसे देखकर चले गए। इसके बाद किसी सज्जन से विक्रांत के ही फोन से उनके पिता को फोन लगाया और इस बारे में सूचना दी।

इस घटना पर गुस्से में आग बबूला हुई सेलिना जेटली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी और जनता के प्रति अपना रोष भी व्यक्त किया। सेलिना ने कहा कि वहाँ खड़ी औरतें अपने मुह पर कपड़ा लगाये विक्रांत को देख रही थी लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।

विक्रांत पुलिस की वर्दी में ही था तब भी किसी को उसपर तरस नहीं आया। सेलिना ने हिट एन रन का केस दायर किया है। विक्रांत की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है और डॉक्टर्स का कहना है कि बहुत जल्द वो अपनी ड्यूटी पर लौट सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X